..खबरों की तो क्या, पढ़ने वालों की भी वाट....
Funny interpretation of the news...in english as well as in hindi:
Graveyard for the news....
"खबरों की कबर" (कब्र नहीं, बल्कि कबर)एक-एक फावड़ा खरीद लो. आपको भी शौक हो जाएगा खोदने का!
गहराई से खोदना. कब्र नहीं, बल्कि 'कबर'!
काले रंग में लिखना खबर; लाल रंग की कबर...News in black;
grave in red.
11-11-11. Also see
Toonocracy.com for more fun. Toonocracy: A govt of the toons, by the toons, for the toons.
LATEST NEWS FIRST:
15-11-2011. उत्तर प्रदेश सरकार ने ताज महल के रख-रखाव के सिलसिले में हाथ खड़े किए.
...क्यों करें तक़लीफ़? ताज महल की शेप अगर हाथी जैसी होती तो सोचा भी जा सकता था....
15-11-2011. भंवरी और पारस देवी केस में राजस्थान मंत्रिमंडल के 3 मंत्री नप गये.
ठरकी मंडल!
अजीब सी बात है, इस केस में पहले कबर खुदी, फिर खबर हुई!
14-11-2011. राहुल का हेलिकॉप्टर उतरते ही जितिन प्रसाद और कांग्रेस के
अन्य सांसदों ने एक विरोध कर रहे युवक की बुरी तरह पिटाई की.
यूपी से संसद में माफिया और क्रिमिनल चुनकर आ रहे हैं:राहुल.
13-11-2011. तेंदुलकर ने कल रात कोलकाता में बेंगाली खाने का मज़ा लिया.
मैच से पिछली रात तजुर्बा करने का नतीजा देख लिया ना! खेलते हुए 'under pressure'
हो गये होगे और आज सुबह-सुबह 38 पर आउट! रह गया अधूरा शतकों का शतक फिर से!
12-11-2011. दिल्ली में शीला दीक्षित ने पतंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया.
पतंगों का उत्सव तो आज़ादी के दिन होता है. आज 15 अगस्त तो है नहीं. कहीं शीला जी ने
आज़ादी की दूसरी लड़ाई में हमारी जीत तो नहीं घोषित कर दी?!
12-11-2011. Team Anna is united as rock: Kejriwal.
Starring Anna Hazare in and as 'ROCKSTAR'!!!
12-11-2011. मडेरना ने गिरफ्तार होते ही सीने में दर्द बताया जबकि डाक्टरों के अनुसार वो बिल्कुल फिट हैं.
बिल्कुल फिट होते हुए सीने में दर्द तो तब महसूस होता है जब एक शरीफ लड़के को एक शरीफ लड़की
से सच्चा प्यार हो जाता है. इस केस में दर्द कम से कम सीने में तो नहीं........
12-11-2011. BJP says that Digvijay should go to Bigg Boss.
Then its name will have to be changed to Digg boss!
12-11-2011. पाकिस्तान पर आँख मूंद कर विश्वास नहीं:मनमोहन.
हिना रब्बानी जब सामने हो तो आँख मूंद लेने का दिल तो मेरा भी नहीं करता!
12-11-2011. ब्राह्मणों को रिझाने के लिए मायावती ने ब्राह्मण के नाम पर एक विकलांग यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया.
विकलांग यूनिवर्सिटी. हाँ. इसी से पता चलता है माया के राज में ब्राह्मणों की हालत का.
11-11-11. कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए नया नारा बनाया, "जवाब हम देंगे".
RTI के अंडर दोगे या वैसे ही....?
11-11-11. मैं अन्ना जी के पैर पड़ कर माफी माँग लूँगा: अग्निवेश.
ज़रा ध्यान से. जो संबोधन उनका किया था उस चीज़ का पैर ऊपर पड़ जाए तो कचूमर बन जाता है!
11-11-11. स्वामी अग्निवेश ने 2 दिन के लिए बिग बॉस के घर में झगड़े बंद करवा दिए और योग करवाया.
बड़े लोगों की यही पहचान होती है, they are game-changers. बिग बॉस को रामदेव का
शिविर बना दिया और अन्ना के शिविर को अच्छा ख़ासा बिग बॉस बना दिया था.
6-11-2011. दिल्ली में एक क्रिमिनल अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगा कर घूमता हुआ पकड़ा गया.
लाल बत्ती होती किस के लिए है? (वैसे ही, जानकारी के लिए पूछ रहा हूँ.)
6-11-2011. Anna's blogger Parulekar: अन्ना ने गुरु द्रोणाचार्य बनकर मेरा अंगूठा ले लिया.
"HetookawaymythumbandsoIamnotbeingabletopressthespacebar.Pleasebearwithme."
6-11-2011. शारजाह में एक व्यक्ति की हत्या के जुर्म में फाँसी की सज़ा पाने वाले एक पाकिस्तानी को 8 करोड़
जुर्माने के बाद रिहा किया गया.
कोई हिसाब लगा कर बताओ हमें पूरा पाकिस्तान कितने का पड़ेगा? होल्सेल डिसकाउंट समेत.
3-11-2011. Film star Khushboo: Kani shoud be given bail.
.....ये बदबू कहाँ से आ रही है...
3-11-2011. रथ यात्रा के दौरान आडवाणी ने लक्ष्मी के मंदिर में कमल का फूल चढ़ाया.
कोई कांग्रेसी जाएगा तो क्या हाथ काट कर चढ़ाएगा?
2-11-2011. अमेरिका: आने वाले समय में अमेरिका के लिए भारत का महत्व बढ़ेगा.
जब अफ्गानिस्तान का बैंड बजाना था तो कैंप कहाँ लगा था, पाकिस्तान में. अब शायद पाकिस्तान
का बजाना हो तो....always at your service..
2-11-2011. भिवानी में खाप पंचायत ने एक lady IFS officer और एक IAS officer की
शादी पर विरोध किया और कहा कि शादी अपने गाँव में नहीं होने देंगे.
खाप की नियमावली:गाँव से बाहर के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
गाँव के अंदर के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते
क्योकि भाई-बहन हो जाते हैं, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
बिरादरी के बाहर शादी नहीं कर सकते, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
बिरादरी के अंदर के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते
क्योकि भाई-बहन हो जाते हैं, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
गोत्र के बाहर शादी नहीं कर सकते, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे,
गोत्र के अंदर के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते
क्योकि भाई-बहन हो जाते हैं, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
ज़ात के बाहर शादी नहीं कर सकते, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे,
ज़ात के अंदर के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते
क्योकि भाई-बहन हो जाते हैं, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
IFS के व्यक्ति IAS या IPS के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे,
IFS के व्यक्ति IFS के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते
क्योकि भाई-बहन हो जाते हैं, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
IAS के व्यक्ति IFS या IPS के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे,
IAS के व्यक्ति IAS के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते
क्योकि भाई-बहन हो जाते हैं, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
IPS व्यक्ति IAS या IPS व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे,
IPS के व्यक्ति IPS के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते
क्योकि भाई-बहन हो जाते हैं, शादी की तो फाँसी पर लटका देंगे.
शादी की ज़रूरत ही क्या है, वही करो जो खाप के बड़े-बूढ़े 'खेतों में' करते आए हैं. (खेतीबाड़ी और क्या. तू के समझा था?)
....अंत में मदेरणा को फालो करो.
2-11-2011. यूपी यात्रा में राहुल की जेब में पैसे नहीं थे.
...अपनी आख़िरी पाई तक 'उधर' के बैंक में जमा करवा देते हैं लोग....
2-11-2011. Pakistan gives 'most favored nation' status to India
for export.
...export of whatever it produces in its factories of terror.
God bless India.
2-11-2011. जूही चावला ने अपने मालाबार हिल के बंगले के नज़दीक मोबाइल टावर की शिकायत की.
....और उसी जूही चावला ने टावर हट जाने के बाद अपनी मोबाइल कंपनी से नेटवर्क
ठीक ना होने की शिकायत की.
1-11-2011. अन्ना ने कॉंग्रेस को यक़ीन दिलाया कि वो यूपी में किसी के खिलाफ चुनाव प्रचार करते हुए
कॉंग्रेस या उसके किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लेंगे.
....वो जो आशा की भाभी की बहन की सास के भाई का लड़का है ना, उसको वोट मत देना.
1-11-2011. 7 अरबवें बच्चे पर विवाद कि वो कोरिया में हुआ या अपने यूपी में.
मैं कोरिया से अपील करता हूँ कि वो इसका श्रेय हमारे यूपी को ही लेने दें. दुनिया की आबादी
को इस स्तर तक पहुँचाने में जितनी मेहनत यूपी की लगी है उतनी दुनिया के कई बड़े-बड़े देशों की मिलकर भी नहीं लगी.
1-11-2011. Air India: हड़ताल की वजह से जो पायलटों की कमी है उससे उड़ानों पर असर नहीं पड़ेगा.
कुछ महीने पहले यह खबर आई थी कि दुबई से आता हुआ इनका एक विमान पायलट के सो जाने
की वजह से सारा वक़्त ऑटो-पायलट पर चलता रहा था, शायद इसी तकनीक को आज़माएँगे पूरी-पूरी यात्रा के लिए.
1-11-2011. सलमान खुर्शीद: टीम अन्ना लोकपाल के लिए इतनी बेचैन क्यों है........
......हमें देखो, 43 साल से फाइल पर पालथी मार कर बैठे हैं!
1-11-2011. कोर्ट ने CBI से पूछा कि उसने 2G के आरोपियों की ज़मानत अर्ज़ी का
विरोध क्यों नहीं किया.
....कल...नही, कल नहीं शायद परसों, या शायद तरसो ...करुणानिधि सोनिया से मिले थे....
29-10-2011. दिग्विजय सिंह अन्ना की कोर कमेटी के पीछे हाथ धो कर पड़े हैं?
मगर क्यों? ना तो कोर कमेटी वो 'कौर' है और ना यह 'सिंह'
वो 'सिंह' हैं जिनको 'कौर' के पीछे पड़ने में कोई फ़ायदा हो!
28-10-2011. दिल्ली मेट्रो भाई दूज के मौके पर 200 फेरे एक्सट्रा लगाएगी.
जब असली भीड़ यानी शादियों का मौसम आएगा तो 7 फेरे भी एक्सट्रा नहीं लगाएगी!
28-10-2011. भाई दूज के मौके पर दिल्ली की सभी महिलाओं को DTC में मुफ़्त सफ़र मिलेगा.
कंडक्टर को खास हिदायत है कि 'सभी' मतलब 'सभी'. पूछना नहीं है कि वो भाई के पास
जा रही है या बॉय-फ़्रेंड के पास.
25-10-2011. किरण बेदी ने डिसकाउंट में हवाई टिकट लिए और पूरे पैसे क्लेम किए.
राजनेता होते तो वो किराया वसूल करते जो दीवाली पर airlines ले रहीं हैं.
24-10-2011. दीवाली से पहले तंत्रिकों ने तंत्र-मंत्र के लिए ढेर उल्लुओं का शिकार शुरू कर दिया.
....उल्लू के पट्ठे.....
24-10-2011. अल क़ायदा ने भारत भेजने के लिए आतंकवादी औरतों को तय्यार किया जो दीवाली
के आसपास मानव बम बनकर धमाके कर सकतीं हैं.
खबर में थोड़ी सी तकनीकी खराबी है. औरत हो तो 'मानव बम' नहीं, 'अर्चना बम' कहना चाहिए!
अगली एक खबर की 2 क़ब्रें:
21-10-2011. एक पाकिस्तानी औरत ने हिलेरी क्लिंटन के सामने अमेरिका को सास और पाकिस्तान को बहू
बताया, जिस तरह सास को खुश करना मुश्किल है, उस तरह अमेरिका को खुश करना मुश्किल है......
...काश!!! काश!!!! यह सास बहू को तेल डाल कर जला दे....
एक पाकिस्तानी औरत ने हिलेरी क्लिंटन के सामने अमेरिका को सास और पाकिस्तान को बहू बताया, जिस तरह सास को खुश करना मुश्किल है.....
बहू अगर दुनिया-जहान की बिगड़ी हुई हो...सास का खाकर सास की पीठ में छुरा घोंपती हो...
...उसके पैसे से ही घर में 'मुश्टंडे' पालती हो (आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप).........
अच्छे पड़ोसी (भारत) के घर में 'चूहे' (आतंकवादी) छोड़ती हो, गंदगी (हथियार) भेजती हो..... एक बिगड़े हुए
पड़ोसी (चीन) के साथ 'संबंध' रखती हो...तो क्या सास उसकी पूजा करेगी?
18-10-2011. अग्निवेश: किरण बेदी के खातों की जाँच कराई जाए.
....कहिए ना अपने 'कपिल जी महाराज' से....
18-10-2011. केजरीवाल ने कहा है कि उनपर चप्पल चलाने वाले को नौकरी से ना निकाला जाए.
आइडिया अच्छा है...जिसको अपनी नौकरी वैसे अन्य कारणों से भी जाती दिखाई दे, केजरीवाल
के नज़दीक जाए और..... बस केजरीवाल की तरफ से अपील हो जाएगी और नौकरी बच जाएगी...
17-10-2011. सलमान खुर्शीद: हिसार में हार अन्ना की वजह से नहीं.
.....हरक़तें ही कुछ ऐसी थीं....
17-10-2011. खबर: दिल्ली हवाई अड्डे से हवाई जहाज़ों के 3000 किलो वज़न के पार्ट्स गायब.
हम हिन्दुस्तानी सबसे आगे हैं. दूसरे देशों में तयार जहाज़ उड़ाए जाते हैं,
हमारे यहाँ अलग-अलग पार्ट्स भी 'उड़ा' लिए जाते हैं...
16-10-2011. खबर: रथ यात्रा के दौरान आडवाणी जी का गला खराब हुआ.
उनके ठीक गले से जो आवाज़ निकलती है वो हम खराब गले से भी नहीं निकाल पाते...अब क्या होगा...
13-10-2011. खबर: सरकारी हिन्दी को सरल और व्यावहारिक बनाया जाएगा और अन्य भाषाओं के भी शब्द इसमें जोड़े जाएँगे.
'चुपके-चुपके' के धर्मेन्द्र जैसे लोगों को इससे घोर आपत्ति है, जो हिन्दी बोलते समय अँग्रेज़ी
शब्दों का उच्चारण अनुचित समझते हैं....
वैसे सरकारी हिन्दी-प्रेमियों का बस चले तो वो आम लोगों की आपस की बोलचाल में
भी शुद्ध हिन्दी अनिवार्य कर दें. बॉलीवुड का तो पूछो ही नहीं. सोचो कैसे-कैसे गाने बनेंगे. अच्छा सोच कर बताओ ये गाना कौन
सा है, "मैं करूँ तो भार्या के भ्राता, चरित्र दूषित है.... ओ ओ मैं करूँ तो भार्या के भ्राता, चरित्र पतित है"
11-10-2011. हिसार उपचुनाव में प्रचार का आज आख़िरी दिन...
मगर 'दुष्प्रचार' को तो आख़िरी लम्हे तक नहीं रोका जा सकता....टीम अन्ना ज़िंदाबाद...
10-10-2011. दिग्विजय: आडवाणी की रथ यात्रा RSS के चंदे से हो रही है....
....बिल्ली को ख्वाब में भी....
आमिर ख़ान नो एंट्री में घुसे और 100 रुपये फाइन दिया.
...और पूरे मीडीया में खबर आ गयी...इससे शाहरुख को आइडिया आया....जब कोई फिल्म
रिलीज़ के लिया तय्यार हो... कुल 100 रुपये में पब्लिसिटी!!!!
9-10-2011. खबर: टुवालु देश में सिर्फ़ 6 दिन के लिए पीने का पानी बचा है....
...what a coincidence.. सातवें दिन वैसे ही करवा चौथ है...
9.9.2011. Jaya Prada: If Amar sings, big names will be exposed
...कौन सा गाना? मुझे नौलखा मंगा दे रे....
लालू: अन्ना जी बरे हैं...उनका गाली भी आसिर्वाद लगता है.....
....हम दुआ भी दें तो लगे है गाली....आपका क्या होगा जनाबे आली...
2-9-2011. Laloo prasad Yadav was caught napping in Lok Sabha.
..वो अन्ना जी कुछ 10-12 बच्चों की बात कर रहे थे.....शायद वही कारण हो....
1-9-2011. Agnivesh: I have learnt art of living from Shree shree
....and today's art of living is being opportunistic to the core..
1-9-2011. अन्ना के स्वागत में उनके गाँव में आधी रात को पटाखे फोड़े गये.
पता चला इसमें भी सरकार ने noise pollution का केस दर्ज़ कर लिया!
राजस्थान असेंब्ली में एक महिला विधायक ने एक पुरुष विधायक पर चप्पल दे मारी.
इसे शायद 'विशेषाधिकार' का सही इस्तेमाल कहते हैं.....
अन्ना: अब इसके बाद Right to recall law के लिए संघर्ष होगा....Recall यानी वापिस बुलाना....
....और क़ानून बनते ही उद्घाटन के लिए 'कपिल जी महाराज' को 'बुलाया' जाएगा....
कपिल सिबल: अन्ना का प्रधान मंत्री को लिखा गया खत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है.
संता-बंता का एक चुटकुला सुनो. एक बार बंता ने संता से पूछा, "यार राष्ट्रीय ध्वज में हिंदुओं का
केसरिया रंग है, क्रिसचनस का सफेद रंग है, मुस्लिम्स का हरा रंग है, हमारा क्या है?
संता ने जवाब दिया, "बेवक़ूफ़, सबकुछ
संभालने वाला डंडा किसका है?"
सामुद्री जहाज़ 'MV पवित' को लाख कोशिशों के बावजूद भी मुंबई के बीच से हटाया नहीं जा सका.
लगता है मुंबई से उसका 'पवित रिश्ता' बन गया है! इतनी आसानी नहीं टूटेगा.
मनु सिंघवी: हम आह भी भरते हैं तो बदनाम होते हैं.
लगता है गाने के बोल में 'मुन्नी' को हटा के 'मन्नु' करना पड़ेगा....
January to June 2011 page
Newsjyoti frontpage